अबनाः मूसेल के पश्चिम में स्थित तलअफ़र में वहाबी आतंकी संगठन दाइश के ठिकानों पर सेना के हमलों में ५० से अधिक आतंकियों के मारे जाने की सूचना है । सूत्रों के अनुसार सेना ने इन हमलों में आतकियों के ठिकाने , हथियार भंडार और सुरंगों को निशाना बनाया। सेना के सूत्र के अनुसार सेना ने अलहज़र क्षेत्र के जंगलों में भी वहाबी आतंकी संगठन के वाहनों को निशाना बनाया जिन पर हथियार लादे गए थे । वहीँ दूसरी ओर सेना ने हमले की योजना बना रहे आतंकियों को निशाना बनाते हुए हमला क्या जिसमे विदेशी मूल के दसियों आतंकी ढेर हो गए तथा १२ वाहनों को भी सेना ने नष्ट करने में सफलता पाई जिसमे बम लगाए गए थे ।
30 जुलाई 2017 - 06:40
समाचार कोड: 844984
मूसेल के पश्चिम में स्थित तलअफ़र में वहाबी आतंकी संगठन दाइश के ठिकानों पर सेना के हमलों में ५० से अधिक आतंकियों के मारे जाने की सूचना है